About Lion In Hindi: आप सभी जंगल के राजा शेर के बारे में तो जानते ही होंगे, लेकिन आज के इस लेख में हम शेर के बारे में 21 रोचक तथ्य ( Lion In Hindi ) आपको बताएँगे।
![]() |
About Lion In Hindi |
शेर एक माँसाहारी जंगली जानवर है, इसकी एक दहाड़ से जंगल के सभी जीव डरकर भागने लगते है।
शेर के बारे में 21 तथ्य - About Lion In Hindi
1. एक शेर (Lion) का वजन 190 किलोग्राम तक होता है, जबकि शेरनी का वजन 130 किलोग्राम तक होता है।
2. शेर की दहाड़ इतनी भयंकर और तेज होती है जो 7 किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती है।
3. मुख्यतः दुनिया में Lion की दो प्रजातियां मुख्य रूप से पायी जाती है:-
- एशियाई प्राजाति – यह प्रजाति एशिया महाद्वीप में मिलती है, इसलिए इन्हे एशियाई शेर कहा जाता है। भारत के गुजरात स्थित गिर राष्ट्रीय पार्क में यह प्रजाति पायी जाती है।
- अफ्रीकी प्रजाति – अफ्रीकी शेर अफ्रीका महाद्वीप में मिलते है।
4. शेर एक बार में 50 से अधिक बार मैथुन करने की क्षमता रखता है।
5. हाथी या बड़े जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए शेर झुंड बनाकर आक्रमण करते है।
6. शेर और शेरनी दोनों अपने पंजो और दांतो से शिकार करते है।
7. शेर के दौड़ने की रफ्तार बहुत तेज होती है, वो एक घंटे में 50 किलोमीटर की दुरी तय कर सकता है।
8. वर्तमान समय में दुनिया में शेर कम है और उनकी मूर्तियां ज्यादा है।
9. शेर एक आलसी प्राणी है वो पुरे दिन 18-20 घंटे सोता है।
10. शेर बिल्ली प्रजाति का प्राणी है जिसका वैज्ञानिक नाम “Panthera Leo” है।
11. नर शेर की गर्दन पर बालो का आवरण होता है, जबकि मादा शेर के नहीं।
12. शेर को जंगल का राजा कहते है, यह गुफाओ और घासो में निवास करता है।
13. शेर कई देशों का राष्ट्रीय पशु है जिनमे अल्बानिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, इथोपिया, नीदरलैंड जैसे देश आते है।
14. शेर की सुनने की क्षमता बहुत तेज होती है और वो एक मील दूर से भी अपने शिकार की आवाज़ सुन लेते है।
15. सबसे अधिक शेर अफ्रीका में पाए जाते है लेकिन भारत में गुजरात में अधिकतम शेर पाए जाते है।
16. अफ्रीका महाद्वीप का शेर एशिया के शेरो से ताकतवर होते है।
17. शेर पानी में तैर सकता है।
18. शेर के पसंदीदा शिकार नीलगाय और हिरण है।
19. ज्योतिष शास्त्रों में सिंह नामक राशि भी है।
20. शेर की उम्र 16 से 20 वर्ष होती है।
21. शेर सबसे शक्तिशाली है।
लायन मीनिंग इन हिंदी - Lion In Hindi
Lion का हिंदी मीनिंग सिंह होता है। सिंह को जंगल का राजा भी कहते है यह एक बिल्ली प्रजाति का प्राणी है जिसका वैज्ञानिक नाम “Panthera Leo” है।
हमे आशा है About Lion In Hindi पर यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको शेर के बारे में यह तथ्य पसंद आये हो तो इन्हे शेयर करे।