आज की इस पोस्ट में हम 10 Trees Name | 10 Plants Name | 10 वृक्षो के नाम In Hindi And English With Pictures के बारे में जानेंगे। यहाँ पर हमने Trees Name को Pictures के माध्यम से समझाया है ताकि आपको आसानी से समझ में आ जाये।
10 Trees Name | 10 Plants Name | 10 वृक्षो के नाम
वृक्षो के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, हम जो ऑक्सीजन गैस लेते है वो Trees द्वारा ही संतुलित रहती है और यह वायुमंडल चक्र द्वारा संतुलित रहती है।
![]() |
10 TREES NAME |
वृक्ष वायुमंडल से कार्बनडाई-ऑक्साइड ग्रहण करते है एवं ऑक्सीजन छोड़ते है जिसको हम श्वसन क्रिया में उपयोग में लेते है। मनुष्य ऑक्सीजन का ग्रहण करता है एवं कार्बनडाई-ऑक्साइड का निष्काशन करता है।
10 Trees Name In Hindi
नीचे कर्मानुशार 10 Trees Name पूरी जानकरी एवं Images के साथ दिए गए है।
- बरगद / वट
- सागौन /सागवान
- बबूल / कीकर
- देवदार / देवदारु
- नीम का पेड़
- आम का पेड़
- पीपल
- ताड़ का वृक्ष
- सुपारी का पेड़
- चंदन का पेड़
10 Trees Name In English
- Banyan Tree
- Teak
- Acacia
- Cedar / Fir Tree
- Neem tree
- Mango Tree
- Peepal (Ficus religiosa)
- Palm tree
- Betel Nut Tree
- Sandalwood Tree
List 10 Trees Name In Hindi With Pictures
1. Banyan Tree- बरगद / वट बृक्ष
![]() |
Banyan Tree |
बरगद एक विशाल वृक्ष होता है जिसको आपने आस-पास देखा ही होगा। बरगद का भारतीय संस्कृति में बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व है। बरगद का वैज्ञानिक नाम Ficus benghalensis है, एवं पृथ्वी पर इस वृक्ष की कई प्रजातियां मौजूद है।
विशेषता - बरगद के तने एवं टहनियों में से जड़ें निकलती है जो धीरे-धीरे बढ़ती हुई जमींन में सट जाती है।
2. Teak – सागौन /सागवान
![]() |
Teak Tree |
सागवान के वृक्ष की लकड़ियों का बहुत महत्व है इनसे कई फर्नीचर एवं सामान बनाये जाते है। सागवान का वृक्ष 80 से 100 फीट तक लम्बा हो सकता है। इसका वैज्ञानिक नाम Tectona grandis होता है।
विशेषता - लकड़ी बहुत मजबूत होती है एवं मूल्यवान भी।
3. Acacia – बबूल / कीकर
![]() |
Acacia Tree |
बबूल भारत के जंगली इलाको में बहुतायत में पाया जाता है। इसको कीकर नाम से भी जाना जाता है। बबूल का वैज्ञानिक नाम Acacia है।
विशेषता - गांव के लोग इसकी लकड़ी को ईंधन के रूप में उपयोग में लाते है।
4. Cedar / Fir Tree – देवदार / देवदारु
![]() |
Cedar Tree |
देवदार वृक्ष की आकृति शंकु समान होती है एवं यह एक सीधा, लम्बा वृक्ष होता है। इसका वैज्ञानिक नाम Cedrus deodara होता है।
5. Neem tree – नीम का पेड़
![]() |
Neem Tree |
नीम का वृक्ष तो आपने देखा ही होगा। गाँवो में नीम के पेड़ घरो के बाहर छाया करने हेतु लगाए जाते है। नीम में कई औषधीय गुण होते है जिनसे मेडिसिन तैयार की जाती है। इसका वैज्ञानिक नाम Azadirachta indica होता हैं।
6. Mango Tree – आम का पेड़
![]() |
Mango Tree |
आम के वृक्ष पर फल के रूप में आम लगता है जिसको फलो का राजा भी कहते है। यह एक विशाल वृक्ष होता है एवं इसका वैज्ञानिक नाम Mangifera indica है।
7. Peepal (Ficus religiosa) – पीपल का पेड़
![]() |
Peepal Tree |
पीपल के पेड़ को अत्यंत पवित्र माना जाता है। भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परम्पराओ के अनुसार पीपल में माता रानी का वास होता है। जिसको पीपल माता कहते ै। पीपल का वैज्ञानिक नाम Ficus religiosa होता है।
8. Palm tree – ताड़ का वृक्ष
![]() |
Palm Tree |
ताड़ का वृक्ष लम्बा एवं विशाल होता है। इसकी पत्तियां बहुत बड़ी होती है जिस पर प्राचीन-काल में ग्रंथ लिखे जाते थे। ताड़ का बैज्ञानिक नाम Borassus flabellifer है।
9. Betel Nut Tree – सुपारी का पेड़
![]() |
Betel Nut Tree |
सुपारी का बैज्ञानिक नाम Areca catechu है एवं यह ताड़ प्रजाति का ही वृक्ष है, जिसके ऊपरी भाग पर पत्तियां एवं फल लगते है।
10. Sandalwood Tree – चन्दन का पेड़
![]() |
Sandalwood Tree |
चन्दन की लकड़ी को बहुत पवित्र माना जाता है। चन्दन की लकड़ी के चूर्ण को ब्राह्मण एवं पुजारी अपने माथे के आगे लगाते है। चन्दन की लकड़ी सबसे कीमती लकड़ी होती है। चन्दन का वैज्ञानिक नाम Santalum album है।
निष्कर्ष
हमे उम्मीद है 10 Trees Name के बारे में आपको अच्छी तरह से पूर्ण जानकारी मिल गयी होगी। यदि आप और अधिक Trees Name In Hindi के बारे में पढ़ना चाहते है तो नीचे वाली पोस्ट पढ़े।
Related Post - 100 Trees Name In Hindi