5 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है

आज की इस पोस्ट में हम आपको 5 ऐसी बातें बताने वाले है जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है। यदि आपको कोई लड़का प्यार करने की सोच रहा है तो आप इन 5 बातो से पता लग सकती है कि वो आपको पसंद करता है या नही।

5 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है

5 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है:

  1. ध्यान दें, कहीं वो हमेशा आपको छूने के बहाने तो नहीं ढूंढता: यदि कोई लड़का आपको पसंद करता है, तो उसका हर तरीके से बस आपको ज्यादा से ज्यादा छूने का प्रयास करना बहुत ही स्वाभाविक है। यदि आप दोनों एक साथ बैठे हैं और आप दोनों के घुटने या पैर आपस में टकरा रहे हैं या फिर वो “अचानक ही” अपने पैर आपके पैरों पर रख देता है, तो ऐंसा इसलिए क्योंकि आप उसे बहुत पसंद हैं। यदि आप किसी ग्रुप में बैठी हैं और वो आपको मस्ती में धक्का देता है, मजाक में हाथ देता है या फिर बस किसी और मस्तीभरे तरीके से आपको छूता है, तो ये भी उसके आप पर फ़िदा होने की ओर संकेत करता है।
  2. उसे अपनी ओर देखते हुए पकड़ने की कोशिश करें: किसी लड़के का आप पर फ़िदा होने का ये भी एक और इशारा हो सकता है। यदि आप किसी क्लास के दौरान उसकी तरफ देखते हैं और उसे अपनी ओर देखता हुआ पाती हैं या फिर आपने उसे कैंटीन के पूरे रास्ते अपनी ही ओर देखते पाया है, तो इसका यही मतलब निकलता है कि वो आप पर फ़िदा है। यदि “पकड़े” जाने पर वो शर्माता है या फिर जरा सा असहज महसूस करता है, तो ये उसके आप पर फ़िदा होने का और भी बड़ा सबूत हो सकता है कि वो आपको पसंद करता है।
  3. गौर करें, यदि उससे बात करते वक़्त वो अपना शरीर आपकी ओर मोड़ता है: अगली बार आप जब भी उस लडके से बात करें, तो यदि वो अपनी छाती, कंधे और पैर आपकी ओर मोड़े और अक्सर उसके शरीर का रुझान आपके ही तरफ रखता हो, तो ध्यान दें। यदि वो आपको पसंद करता होगा, तो वो हमेशा आपके करीब आना चाहेगा और आपकी बातों में डूबना चाहता होगा। बातचीत के दौरान वो आपके पास आने की चाह में आपकी तरफ झुक जाएगा। यदि वो आपसे दूर जाता है, अपनी बांहों को बांधकर रखता है या फिर अपने कंधों को दूसरी ही ओर घुमा लेता है, तो ऐंसे में शायद उसके आप पर फ़िदा होने की उम्मीद गलत साबित हो सकती है। हालाँकि, बॉडी लैंग्वेज से ही सब कुछ नहीं जाना जा सकता, लेकिन फिर भी इसके जरिये लड़के के आप पर फ़िदा होने का थोडा-बहुत अनुमान जरुर लग जाता है।
  4. ध्यान दें कि वो आपके सामने अस्थिर तो नहीं: अस्थिरता, बेचैनी का एक मुख्य कारण है। यदि वो लड़का आपके सामने होने पर अपनी जैकेट के धागे में उलझा रहता है, अपने नाखूनों को खीचता है, अपनी शर्ट के ऐंसे दाग को साफ़ करने लगता है, जो कि शर्ट पर है भी नहीं या फिर कुछ ना होते हुए भी उसको पैर से हटाता है, तो ऐंसा इसलिए क्योंकि वो आपको पसंद तो करता है लेकिन आपके सामने थोडा सा बेचैन सा महसूस करता है। अब जब भी आप उससे अगली बार बात करें, तो देखें कहीं वो अपने हाथ, पैर या शरीर के अन्य भागों को जरूरत से ज्यादा तो नहीं हिला रहा। यदि ऐंसा है, तो इसका मतलब यही निकलता है कि वो आप पर फ़िदा तो है, लेकिन वो ये नहीं समझ पा रहा कि आपके सामने किस तरह से बर्ताव करे।
  5. : यदि वो लड़का आपसे पूछता है कि आपको कोई पसंद है या फिर आपके मन में किसी लड़के के लिए रूचि है, तो ये उसकी आपमें दिलचस्पी होने का पक्का सबूत है। वो ऐंसा इसलिए पूछ रहा होगा क्योंकि यदि आप किसी और को चाहेंगी, तो उसे जलन होगी या फिर वो इस उम्मीद में बैठा है, कि शायद आप उसका नाम ही ले दें। यह जानने का ये तरीका एक उलझा हुआ तरीका होगा, जो कि भारी भी पड़ सकता है, लेकिन बहुत सारे लड़के इससे अच्छे तरीकों के बारे में जानते ही नहीं हैं। यदि वो आपसे आपकी पसंद के बारे में पूछ-पूछकर आपको हमेशा ही तंग करता है या फिर आपके साथ मस्ती करता रहता है, तो वो ऐंसा इसलिए करता है, क्योंकि वो खुद ही आपको चाहता है।

इस पोस्ट में हमने आपको 5 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है के बारे में बताया अब आप इन 5 बातो को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले सकती है कि वो लड़का आपको पसंद करता है या नही।

Comments

Popular posts from this blog

100+ Hair Style Boy | हेयर कटिंग स्टाइल नई फोटो 2023 [DOWNLOAD]

100+ Dadhi Style Images | दाढ़ी स्टाइल फोटो | भारत दाढ़ी स्टाइल [Download]

45 Mullet Haircut Style To Look Really Hot In This Time