अब आपने यह तो जान लिया की सात घोड़े की तस्वीर किस दिन लगाना चाहिए लेकिन नीचे हम आपको सात घोड़े की तस्वीर किस दिशा में लगाना चाहिए के बारे में जानकारी दे रहे है ताकि आपको सही फल प्राप्त हो सके।
सात घोड़े की तस्वीर किस दिशा में लगाना चाहिए
- अगर आप घर में सात घोड़ों के रथ पर सवार सूर्य देव की पेंटिंग लगाती हैं तो यह बहुत ही शुभ होती है। आपको शुभ फल चाहिए तो आपको पूर्व दिशा में इस पेंटिंग को लगाना चाहिए।
- यदि आप कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं तो ऐसे में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर घर की केवल उत्तर दिशा में ही लगाना शुभ माना जाता है।
- जीवन में नाम, यश और सम्मान पाने के इच्छुक हैं तो घर की दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे आपको जीवन में जल्दी तरक्की मिलेगी और चारों दिशा में आपके काम की तारीफ होगी।
- यदि आप दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग नहीं लगा पा रहे हैं तो घर के मुख्य द्वार की खिड़की पर डाउढ़ते हुए घोड़ी की मूर्ति रख सकते हैं। बस ध्यान रहे कि घोड़े का मुंह खिड़की से बाहर देख रहा हो।
- अगर आप कर्ज से परेशान है तो आप पश्चिमी दिशा में आर्टिफिशियल घोड़े का जोड़ा रखे। इससे घर में सुख समृद्धि और लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है।
- सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक होते हैं। आप जहां भी यह तस्वीर लगाएं ध्यान रखें कि उसमें घोड़े सफेद ही हों। यह घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।
आज की इस पोस्ट में आपने सात घोड़े की तस्वीर किस दिन लगाना चाहिए और किस दिशा में लगाना चाहिए के बारे में जाना।