फैटी लिवर में आलू खाना चाहिए - फैटी लिवर में रोगी को आलू या आलू से बने प्रोडक्ट का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। बता दें की जब लिवर पर वसा की मात्रा बढ़ जाती है तो इस स्थिति को फैटी लिवर कहा जाता है। लिवर में फैट की अधिकता से सूजन बढ़ जाती है, जिससे इस अंग के डैमेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
चिकनाई से भरपूर आहार लेने से भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। इसलिए अपने आहार में चिकनाई की मात्रा कम करें। इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार (सफेद चावल, आलू, सफेद ब्रेड) को खाना कम कर दें। दरअसल ये हमारी आंतों से जल्दी से घुल जाते हैं और लिवर फैट में परिवर्तित हो जाते हैं। जो खाद्य पदार्थ जो धीरे-धीरे घुलते हैं वह हमारे लिए फादेमंद होते हैं। जैसे कि अनाज, दालें, नट्स, सेब और संतरे सहित अनप्रोसेस्ड फल। लेकिन बहुत ज़्यादा फल खाने से बचना चाहिए।
जरुरत से ज्यादा शराब पीने वालों में भी फैटी लिवर की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप मध्यम या कम मात्रा में शराब पीने वाले हैं, तब भी शराब का सेवन पूरी तरह से बंद करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा फ्रुक्टोज से भरपूर कई जूस और कार्बोनेटेड पेय पीने से भी बचना चाहिए।
निष्कर्ष
हमे उम्मीद है इस लेख को पढ़ने के बाद आपको फैटी लिवर में आलू खाना चाहिए के बारे में पता चल गया होगा।