आज के इस लेख में हम About Tiger In Hindi - बाघ के बारे में हिंदी में जानकारी देने वाले है, हमने हमारे पिछले लेख में शेर के बारे में जानकारी दी थी। बाघ बिल्ली प्रजाति का प्राणी है जो जंगलो में निवास करता है।
![]() |
About Tiger In Hindi |
Tiger एक माँसाहारी प्राणी है जो जीवों को खाकर अपना पेट भरता है। बाघ मुख्यतः एशिया महाद्वीप में पाया जाता है, भारत में भी बाघ पाए जाते है। भारत में बाघ को बंगाल टाइगर के नाम से जाना जाता है, क्योंकि बंगाल का राज्य पशु बाघ को ही माना जाता है।
बाघ भारत का राष्ट्रिय पशु ( Indian Animal ) माना जाता है। बाघ के शरीर का रंग पीला एवं भूरा होता है, इसके शरीर पर काली धारियाँ पायी जाती है। बाघ के पेट का रंग सफ़ेद होता है।
बाघ की धारियां मनुष्य के फिंगरप्रिंट्स की तरह होती है अर्थात सभी बाघों की धारियां अलग-अलग होती है। यह उनका विशेष लक्षण है। Tiger के एक लम्बी पूँछ एवं चलने के लिए चार पैर होते है।
बाघ के दाँत नुकीले, तीखे एवं मजबूत होते है जो किसी भी शिकार को चिर-फाड़ सकते है। एक वयस्क बाघ के शरीर की औसत लम्बाई लगभग 9 फ़ीट होती है एवं वजन 300 से 400 किलोग्राम होता है। मादा बाघ का वजन नर बाघ से कम होता है।
बाघ के पैरो में तीखे एवं नुकीले नाखुन पाए जाते है जो बहुत मजबूत होते है तथा किसी भी शिकार को दबोचने में सहायक होते है। बाघ इन्ही पंजो से शिकार पर हमला करता है।
बाघ बिल्ली प्रजाति का प्राणी है जो बिलकुल बिल्ली की तरह ही लगता है इसलिए इसे बड़ी बिल्ली भी कहते है। बिल्ली और बाघ का DNA 95% तक आपस मिलता है।
बाघ का आवास स्थान जंगल है, यह भारत के चिड़ियाघरों में भी देखने को मिल जायेगा। बाघ एक पूर्णतः माँसाहारी जन्तु है जो छोटे जीवों जैसे हिरण, खरगोश, सूअर, हाथियों के बच्चो को शिकार बनाता है।
वर्तमान समय में बाघों का अस्तित्व खतरे में है। भारत में अब कुल 3200 बाघ ही शेष बचे बाकि Tiger घटते जंगलो के कारण विलुप्त हो गए है। बाघों की सुरक्षा के लिए भारत में जरुरी कदम उठाये गए है।
बाघ का जीवनकाल 10 से 20 वर्ष की अवधि का होता है। जब एक मादा बाघ अपने बच्चो को जन्म देती है तो उसके बच्चे 7 दिनों तक आँखों से देख नहीं पाते है यह उनका एक विशेष लक्षण है। एक मादा का गर्भकाल 4 महीने का होता है जो एक साथ चार से पांच बच्चो को जन्म देती है।
निष्कर्ष
हमे आशा है About Tiger In Hindi के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। यदि आपके सामने बाघ आ जाये तो आप क्या करेंगे हमे कमेंट में बताये एवं इस लेख को शेयर करे।
Read Also - About Lion In Hindi